श्रीमद् राजचंद्रजी का परिचय

“जिस विचार से धर्मसाधना का उपक्रम हो, वही विचार आत्महितकारी है; और मन के संकल्प-विकल्प से रहित होना, यही महावीर का मार्ग है।”
~ श्रीमद् राजचंद्रजी ~
पत्रांक 123

भगवान महावीर और श्रीमद् राजचंद्रजी

2500 से अधिक वर्ष पूर्व, 24वें जैन तीर्थंकर भगवान महावीर ने निर्वाण प्राप्त किया। तब से, अनेक आत्मज्ञानी संतों ने उनकी इस विरासत को आगे बढ़ाया है। 150 से अधिक वर्ष पूर्व, आत्मज्ञानी संत श्रीमद् राजचंद्रजी ने महान आध्यात्मिक ऊँचाइयों को छुआ और आत्म-खोज के मार्ग को सहज व सुगम बनाया।

महान आध्यात्मिक विभूति

श्रीमद् राजचंद्रजी - एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म
Shrimad Rajchandraji – A Documentary Film

श्रीमद् राजचंद्रजी एक ऐसे युगद्रष्टा थे, जिन्होंने एक नए युग के लिए अध्यात्म की नींव रखी। एक ऐसे आत्मज्ञानी महापुरुष, जो आत्म-चेतना की सर्वोच्च अवस्था में लीन रहे। एक ऐसे प्रज्ञावान संत, जिन्होंने अपनी सशक्त लेखनी से मोक्षमार्ग को अंकित किया। वे 19वीं सदी के उत्तरार्ध के एक आत्मज्ञानी संत, जैन धर्म के सुधारक और एक अद्वितीय कवि-दार्शनिक थे।

‘युगपुरुष’ के रूप में सम्मानित, उन्होंने मात्र 34 वर्ष के अल्प जीवनकाल में विश्व को एक ऐसी समृद्ध विरासत दी, जो आज भी साधकों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर रही है। उनका जीवन और रचनाएँ भीतर मुड़ने और शाश्वत सत्यों की खोज करने का निमंत्रण हैं।

श्रीमद्जी की शिक्षाओं का सार

पहाड़ की तलहटी में खड़े होकर केवल आसपास का परिवेश ही दिखाई देता है। शिखर पर पहुँचने पर समस्त अस्तित्व दृष्टिगोचर हो जाता है। श्रीमद् राजचंद्रजी उसी सर्वोच्च शिखर पर प्रतिष्ठित थे। उनका प्रत्येक शब्द आंतरिक अनुभूति से, प्रत्येक अभिव्यक्ति सार्वभौमिक दृष्टि से और प्रत्येक संदेश असीम करुणा से प्रकट हुआ था।


“दूसरा कुछ मत खोजो। केवल एक ज्ञानी पुरुष को खोजो, उनके चरणकमलों में सर्व भाव समर्पण कर उनकी आज्ञा में वर्तें। इतना करने पर भी यदि मोक्ष न मिले तो मुझसे ले लेना।”
~ श्रीमद् राजचंद्रजी ~
पत्रांक 76

सद्गुरु वे हैं जिन्होंने आत्मा का अनुभव किया है और जो आत्म-स्वरूप में ही रमण करते हैं। जिन्होंने स्वयं मार्ग प्राप्त किया है, केवल वे ही आपको इसे प्राप्त करने में सहायता कर सकते हैं। मन, वचन और काया से उनके प्रति समर्पित होना ही अज्ञान के पूर्ण नाश का उपाय और मोक्ष का सर्वोत्तम मार्ग है। सच्चे साधकों को किसी जीवंत आत्मज्ञानी गुरु से जुड़ना चाहिए और पूर्ण निष्ठा के साथ उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए।




साहित्यिक रचनाएं

साहित्यिक रचनाएं

सरल, सटीक और फिर भी अत्यंत गूढ़ – श्रीमद्जी की साहित्यिक रचनाएं उनकी सर्वोच्च आंतरिक अवस्था की अभिव्यक्ति हैं। आध्यात्मिक जीवन का एक स्पष्ट और पूर्ण मार्ग प्रशस्त करते हुए, इनका एक बार का पठन ही अस्तित्व से जुड़े प्रश्नों के समाधान के लिए पर्याप्त है, जबकि प्रत्येक अगला पठन आपको और गहराई में ले जाता है, जब तक कि न तो प्रश्नकर्ता बचता है और न ही प्रश्न। उनके दार्शनिक साहित्य के विशाल भंडार में सिरमौर है श्री आत्मसिद्धि शास्त्र, जो 142 गाथाओं की एक पद्यमय कालजयी कृति है।

श्रीमद्जी और गांधीजी

श्रीमद्जी और गांधीजी

महात्मा गांधी के आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में सम्मानित, श्रीमद् राजचंद्रजी का राष्ट्रपिता पर अत्यंत गहरा और निर्माणकारी प्रभाव था।

“वे ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने धर्म के विषय में मेरे हृदय को इस प्रकार स्पर्श किया जैसा अब तक कोई अन्य व्यक्ति नहीं कर सका।”
~ महात्मा गांधी ~ मॉडर्न रिव्यू, जून 1930

‘युगपुरुष – महात्मा ना महात्मा’ श्रीमद् राजचंद्रजी और महात्मा गांधी के मध्य के विशेष संबंध की एक मनोहारी नाट्य प्रस्तुति है। सात भाषाओं में 1000 से अधिक मंचनों के साथ, इस नाटक की एक वर्ष की यात्रा ने कई पुरस्कार और सराहनाएं प्राप्त कीं, और विश्वभर के लाखों लोगों के दिलों को छुआ।

श्रीमद् राजचंद्रजी के विषय में पूज्य गुरुदेवश्री

श्रीमद् राजचंद्रजी के विषय में पूज्य गुरुदेवश्री

“यदि मुझसे श्रीमद्जी का संक्षिप्त परिचय देने को कहा जाए, तो मैं कहूँगा कि श्रीमद् राजचंद्र का अर्थ है भीतर मुड़ने का निमंत्रण। इस निमंत्रण-पत्र पर केवल दो ही शब्द हैं – श्रीमद् राजचंद्र। परंतु जैसे ही यह प्राप्त होता है, व्यक्ति स्वयं से जुड़ने की प्रेरणा का अनुभव करता है।”
“श्रीमद् राजचंद्रजी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं हैं, वे शाश्वत चेतना के प्रवाह में लीन एक अस्तित्व हैं। श्रीमद् राजचंद्रजी यह बाह्य ढांचा नहीं हैं, वे देहातीत दशा में रमण करती हुई चेतना हैं।”

श्रीमद्जी का सम्मान

श्रीमद्जी का आध्यात्मिक प्रकाश संपूर्ण विश्व में फैल रहा है। श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर के माध्यम से उन्हें अनेक रूपों में सम्मानित किया गया है।

अधिक जानें
स्मारक सिक्के

श्रीमद् राजचंद्रजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्के और डाक टिकटों का विमोचन

युगपुरुष

’युगपुरुष – महात्मा ना महात्मा’ श्रीमद्जी और गांधीजी के विशेष संबंध को दर्शाती एक श्रद्धांजलि है

उद्यान

मुंबई, भारत में झवेरी बाज़ार की गलियों के बीच श्रीमद् राजचंद्र उद्यान का उद्घाटन

Products

Sukhdham Anant

Sukhdham Anant

VIEW DETAILS
Atmasiddhi Shastra Jnan Yajna

Atmasiddhi Shastra Jnan Yajna

VIEW DETAILS
Raj Katha - Unending Glory in 24 Hours

Raj Katha - Unending Glory in 24 Hours

VIEW DETAILS
Saga of Spirituality - Shrimad Rajchandra

Saga of Spirituality - Shrimad Rajchandra

VIEW DETAILS
Shri Atmasiddhi Shastra

Shri Atmasiddhi Shastra

VIEW DETAILS
Shrimadji Spake

Shrimadji Spake

VIEW DETAILS
Yugpurush - Saardh Shatabdi Mahotsav - Highlights

Yugpurush - Saardh Shatabdi Mahotsav - Highlights

VIEW DETAILS
Yugpurush Yashogaan

Yugpurush Yashogaan

VIEW DETAILS

संबंधित वीडियो

Shri Atmasiddhi Shastra | Shrimad Rajchandraji’s Magnum Opus
0:35:52

Shri Atmasiddhi Shastra | Shrimad Rajchandraji’s Magnum Opus

Launch of Coins and Stamps honouring Shrimad Rajchandraji by PM Shri Narendra Modi | Highlights
0:19:52

Launch of Coins and Stamps honouring Shrimad Rajchandraji by PM Shri Narendra Modi | Highlights

Euphoric Highlights | Yugpurush Saardh Shatabdi Mahotsav, Dharampur 2nd – 5th Nov 2017
0:04:57

Euphoric Highlights | Yugpurush Saardh Shatabdi Mahotsav, Dharampur 2nd – 5th Nov 2017

Shrimad Rajchandraji – A Short Documentary
0:10:00

Shrimad Rajchandraji – A Short Documentary

Increasing Willpower - The 3 Things You Need | Pujya Gurudevshri Rakeshji
0:03:23

Increasing Willpower - The 3 Things You Need | Pujya Gurudevshri Rakeshji

A Quick Tip on How to Change Your Habits | Pujya Gurudevshri Rakeshji
0:02:46

A Quick Tip on How to Change Your Habits | Pujya Gurudevshri Rakeshji

Pune Dharmayatra 2023 | Glimpses | Pujya Gurudevshri Rakeshji
0:07:45

Pune Dharmayatra 2023 | Glimpses | Pujya Gurudevshri Rakeshji

Dubai Dharmayatra Highlights | 15 - 20 February 2024
0:08:40

Dubai Dharmayatra Highlights | 15 - 20 February 2024

Pravachan 1 | Natak Samaysaar | Pujya Gurudevshri Rakeshji | 27.12.23
0:02:29

Pravachan 1 | Natak Samaysaar | Pujya Gurudevshri Rakeshji | 27.12.23

Pravachan 2 | Natak Samaysaar | Pujya Gurudevshri Rakeshji | 28.12.23
2:25:08

Pravachan 2 | Natak Samaysaar | Pujya Gurudevshri Rakeshji | 28.12.23

#SadguruWhispers

सद्गुरु केवल धर्म की बात नहीं करते। वे धर्म के साक्षात् स्वरूप होते हैं।